मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 26 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें बच्चे और महिला भी शामिल हैं। अब हालात पर काबू पा लिया गया है।
इस हादसे ने राज्य सरकार के उन तमाम प्रशासनिक दावों की पोल खोल दी, जिनमें सावन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के तमाम दावे किए गए थे। बताया जा रहा है कि यहां तीसरे सावन होने के कारण लाखों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। जिस समय जलाभिषेक हो रहा था तभी यह हादसा हो गया।
15 people have got injured in a stampede at Garibnath Temple in Muzaffarpur, this morning. The situation is now under control. #Bihar pic.twitter.com/d8yR7FaicD
— ANI (@ANI) August 13, 2018
पुलिस का कहना है कि कावड़ियों से लगातार जलाभिषेक के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की जा रही थी। सुबह चार बजे तक कई बार भीड़ अनियंत्रित हुई थी। हालांकि बीच में स्थिति संभाल ली गई, लेकिन फिर कांवड़िये अनियंत्रित हो गए और भगदड़ मच गई। इसके बाद मची अफरा-तफरी में कई लोग नीचे गिर गए तो कुछ बाकियों के पैरों से कुचल गए। पुलिस ने कहा कि फिलहाल हालात नियंत्रण में है।