नई दिल्ली। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। इससे पहले वह अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। प्रियंका इस वीडियो अपनी को-स्टार्स के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वीडियो प्रियंका न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन के पास शूटिंग करती दिख रही हैं। वीडियो में प्रियंका न्यूयॉर्क की सड़कों पर डांस कर रही हैं।
दरसल,प्रियंका ने रविवार रात अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वह अपने को-स्टार रेबल विल्सन, एडम डेविन और लियाम हेम्सवर्थ के साथ नजर आ रही हैं।इसके अलावा एक वीडियो अभिनेता एडम ने भी शेयर की और कैप्शन में लिखा, “इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया। मैं एक बार फिर गाना गाने और नाचने वाला शख्स हूं। बता दें कि प्रियंका की ‘इजन्ट इट रोमांटिक’ अगले साल वेलेंटाइन्स डे पर रिलीज होगी।
वहीँ प्रियंका इन दिनों नए रिलेशनशिप को लेकर भी इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। अभी हाल ही में प्रियंका निक के साथ 4 जुलाई को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए नजर आईं। इसके बाद प्रियंका निक के परिवार के सदस्यों से मिलीं। इस दौरान उन्होंने निक के भाई जो और उनकी मंगेतर के साथ साइकिल चलाई। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें की कुछ दिनों पहले प्रियंका निक के साथ भारत आई थी। कहा जा रहा है कि प्रियंका निक को अपने परिवार से मिलाने के लिए मुंबई लेकर आई थी।